वरुण धवन का कहना है कि वह रुपहले पर्दे की इस शानदार जोड़ी के बड़े मुरीद हैं। वरुण धवन ने कहा, 'जब मैंने पहली बार शाहरुख-काजोल को देखा तो मंत्रमुग्ध रह गया। मैं उनकी ओर देखता रह गया। वे ऐसी जोड़ी हैं जिनको सबसे ज्यादा प्यार मिला है। लोग उन्हें इतने साल बाद एक साथ देखने जा रहे हैं। यह अद्भुत होने वाला है।'