समीक्षक के मुताबिक, अनिरुद्ध रविचंदर का बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म की जान है। कॉमेडी, ब्रिज सीक्वेंस, चाय की दुकान वाले सीन, इंटरवल और क्लाइमैक्स प्रभावशाली हैं। फिल्म में पिछली ‘जेलर’ और रजनीकांत की फिल्म ‘बाशा’ से जुड़े रेफरेंस भी देखने को मिलते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि गाने कहानी की रफ्तार को थोड़ा धीमा करते हैं। उनके मुताबिक, पहला हाफ शानदार है, जबकि दूसरा हाफ औसत रहता है।