scriptअर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते के ट्रेलर को जाह्नवी कपूर ने बताया Sick, लेडी लव मलाइका ने किया रिएक्ट | janhvi kapoor called arjun kapoor film kuttey trailer sick malaika arora varun dhawan katrina kaif reacted | Patrika News

अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते के ट्रेलर को जाह्नवी कपूर ने बताया Sick, लेडी लव मलाइका ने किया रिएक्ट

locationमुंबईPublished: Dec 21, 2022 01:25:50 pm

Submitted by:

Jyoti Singh

Janhvi Kapoor Reacts on Arjun Kapoor Film Kuttey Trailer : अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म ‘कुत्ते’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। अर्जुन कपूर की फिल्म के ट्रेलर को उनकी बहन और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने ‘सिक’ बताया है, वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

janhvi_kapoor_reacts_on_arjun_kapoor_film_kuttey_trailer.png

Janhvi Kapoor Reacts on Arjun Kapoor Film Kuttey Trailer

Kuttey Trailer Out : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की मच अवेटेड फिल्म ‘कुत्ते’ का ट्रेलर (Kuttey Trailer) रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर का एक्शन अवतार फैंस को देखने को मिलेगा। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था। मंगलवार को अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया। दमदार डायलॉग और एक्शन सीन से भरपूर फिल्म के ट्रेलर में अर्जुन के अलावा, एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) और राधिका मदान (Radhika Madan) समेत कई बड़े कलाकार मेन भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। ‘कुत्ते’ के साथ खास बात यह भी है कि यह विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज की डायरेक्टोरियल फिल्म है।
https://twitter.com/hashtag/ArjunKapoor?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि जब से अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ का ट्रेलर (Kuttey Trailer) जारी हुआ है, तभी से फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं ट्रेलर को देखने के बाद अर्जुन की बहन जाह्नवी कपूर और लेडी लव मलाइका ने भी अपना रिएक्शन दिया है। जाह्नवी कपूर ने अर्जुन कपूर की फिल्म पर अपना रिएक्शन देते हुए इसे ‘सिक'(Sick) बताया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “ये कितना बीमार लग रहा है !!! मैं बहुत एक्साइटेड हूं और मैं इंतजार नहीं कर सकती। लुक्स सिक” उन्होंने ‘कुत्ते’ के पोस्टर को भी शेयर किया और लिखा, “यह ट्रेलर जंगली लग रहा है। सॉलिड स्टफ।”
यह भी पढ़े – अर्जुन कपूर-तब्बू की एक हड्डी और सात कुत्ते का मोशन पोस्टर जारी, दमदार लुक में दिखे एक्टर

इसके अलावा जाह्नवी कपूर ने अर्जुन की ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर की तारीफ भी की। वहीं अर्जुन ने जाह्नवी की इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “इसे जल्द से जल्द आपको दिखा रहा हूं।” बता दें कि फिल्म में अर्जुन एक पुलिस वाले का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं तब्ब भी ट्रेलर में पुलिस की भूमिका में दिख रही हैं।
https://twitter.com/AyanshMishra3/status/1605462453906575360?ref_src=twsrc%5Etfw
janhvi.png
इस बीच अर्जुन कपूर की लेडी लव मलाइका अरोड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर ‘कुत्ते’ का ट्रेलर शेयर किया है। उन्होंने तारीफ की। वहीं अर्जुन ने मलाइका की पोस्ट पर दिल के इमोटिकॉन्स के साथ अपना रिएक्शन दिया।
malaika.png
इसके अलावा अर्जुन के क्लोज फ्रेंड एक्टर वरुण धवन ने भी ट्रेलर की तारीफ की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा, “कुत्ता नहीं हीरो आया जबरदस्त अर्जुन कपूर।”

varun.png
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्रेलर पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “बहुत अच्छा लग रहा है … क्या कास्ट है। इंतजार नहीं कर सकते।” अर्जुन ने रिप्लाई में लिखा, “थैंक्यू Kay (कैटरीना)।”
katrina.png
गौरतलब है कि मंगलवार को अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘कुत्ते’ का ट्रेलर (Kuttey Trailer) फैंस के साथ शेयर किया था। दो मिनट 42 सेकंड लंबे ट्रेलर की शुरुआत में अर्जुन कपूर जंगल के बीच पुलिस की वर्दी में खड़े नजर आते हैं और तब्बू, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शार्दुल भारद्वाज उन पर हथियार तानते दिखते हैं। वे सभी अपने आखिरी मकसद के रूप में कैश से भरी वैन के साथ कुत्ते और हड्डी का खेल खेलते दिखते हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ अगले साल 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो