
kamasutra
वर्ष 1996 में रिलीज हुई मीरा नायर निर्देशित फिल्म 'कामसूत्र' एक बार फिर से अचानक सुर्खियों में आ गई है। इस फिल्म ने सोशल मीडिया पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म को लेकर बुधवार को अचानक सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई। इस फिल्म ने यू ट्यूब पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां तक की कई हॉलीवुड फिल्मों को भी पछाड़ दिया है।
अब तक का तीसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर:
फिल्म 'कामसूत्र' ने यूट्यूब पर इतिहास रच दिया है। इस फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर अब तक का तीसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया है। व्यूज के मामले में इस फिल्म के ट्रेलर ने हॉलीवुड की ग्रे फिल्मों को भी पीछे छोड दिया है।
भारत में बैन:
इस फिल्म में काफी बोल्ड सीन हैं। इन बोल्ड सीन्स के चलते इस फिल्म को भारत और पाकिस्तान में बैन कर दी गई थी। हालांकि इस फिल्म के ट्रेलर ने व्यूज के मामले में हॉलीवुड की Fifty Shades of Grey को भी पीछे छोड़ दिया है।
अब तक 9 करोड़ 1 लाख बार देखा जा चुका:
हालांकि मीरा नायर की इस फिल्म का ट्रेलर व्यूज के मामले में हॉलीवुड फिल्मों Avengers: nfinity War और Star Wars: The Force Awakens से पीछे है। मीरा नायर की इस फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर अपलोड किए जाने के बाद से लेकर अब तक तकरीबन 9 करोड़ 1 लाख बार देखा जा चुका है। वहीं 'स्टार वॉर्स' और 'एवेंजर्स' को क्रमशः 101 मिलियन और 202 मिलियन बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है। लेकिन इस फिल्म के ट्रेलर ने हॉलीवुड की मेगा बजट फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड' और 'इन्क्रेडिबल्स' को व्यूज के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म में रेखा भी:
बता दें कि मीरा नायर की इस फिल्म में अभिनेत्री रेखा ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में रेखा ने कामसूत्र शिक्षक रासा देवी का किरदार निभाया था। फिल्म 16वीं शताब्दी के समय को लेकर बनायी गई थी। फिल्म की कहानी उच्च कुल से ताल्लुक रखने वाली राजकुमारी तारा और उसकी नौकरानी माया के ईर्दगिर्द घूमती है।
Published on:
28 Jun 2018 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
