20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / ‘मां को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं हो सकता’, योगी की मां के निधन पर कंगना रनौत ने जताया दुख

‘मां को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं हो सकता’, योगी की मां के निधन पर कंगना रनौत ने जताया दुख

Yogi Adityanath Mother Savitri Devi Death: उत्तराखंड के पंचूर गांव में 91 वर्ष की आयु में सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया। कंगना रनौत ने शोक जताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 20 Nov 2026, 4:42 PM IST

Kangana Ranaut

लंबी बीमारी के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ की मां ने ली अंतिम सांस (सोर्स: x-@CitizenPulseX/ IMDb)

Kangana Ranaut Condolences Yogi Adityanath Mother: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सावित्री देवी का शुक्रवार, 20 नवंबर को सुबह करीब 10:45 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

कंगना रनौत ने दी भावुक श्रद्धांजलि

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और सीएम योगी आदित्यनाथ व उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई। इस खबर को सबसे दुखद बताते हुए कंगना ने लिखा, "सबसे ज्यादा दुखद खबर, मेरे भाई योगी जी की माता जी का 91 साल की उम्र में उत्तराखंड में देहांत हुआ, ओम शांति।"

पैतृक गांव पंचूर में तैयारियां तेज, शनिवार को अंतिम संस्कार

पंचूर गांव के निवासियों ने PTI को सावित्री देवी के निधन की पुष्टि की है। यमकेश्वर के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) चतर सिंह चौहान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार शाम तक अपने पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है।

उनके आगमन को देखते हुए प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें गांव के पास एक हेलीपैड का निर्माण भी शामिल है। सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार, 21 नवंबर को होने की संभावना है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

गोंडा और लखनऊ के कार्यक्रम किए गए रद्द

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मौजूद थे, तभी उन्हें अपनी मां के निधन की सूचना मिली। सीएम को गोंडा में आयोजित 'राम कथा' कार्यक्रम में शिरकत करनी थी और शाम को लखनऊ में भाजपा महिला मोर्चा की एक बैठक को संबोधित करना था। हालांकि, इस दुखद समाचार के बाद उनके दोनों कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दवाचिया ने सीएम के इन कार्यक्रमों के रद्द होने की पुष्टि की है।