20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / श्रद्धा कपूर का दिखा अब तक का सबसे धाकड़ अंदाज, ‘ईथा’ के नए डायलॉग ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

श्रद्धा कपूर का दिखा अब तक का सबसे धाकड़ अंदाज, ‘ईथा’ के नए डायलॉग ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

Shraddha Kapoor Eetha Dialogue Promo: लक्ष्मण उतेकर की फिल्म 'ईथा' का नया डायलॉग प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें श्रद्धा कपूर नौवारी साड़ी के सम्मान में दमदार संवाद बोलती नजर आ रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 20 Nov 2026, 4:04 PM IST

Eetha Movie

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' का आया नया प्रोमो (सोर्स: x-@Harmindarboxoff)

Eetha Movie : निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की अपकमिंग फिल्म 'ईथा' (Eetha) का एक नया डायलॉग प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसमें एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का बेहद दमदार और आत्मविश्वास से भरा अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्म में फेमश मराठी लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का किरदार निभा रहीं श्रद्धा ने खुद इस सरप्राइज वीडियो को साझा किया है। ट्रेलर के बाद से ही चर्चा में रहे 'नौवारी साड़ी' (नौ गज की साड़ी) वाले दृश्य का ये लंबा हिस्सा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है नए डायलॉग प्रोमो की खासियत?

जारी किए गए नए प्रोमो में एक आयोजन के दौरान का दृश्य दिखाया गया है, जहां 'नौवारी साड़ी' को लेकर की गई एक टिप्पणी पर श्रद्धा कपूर का किरदार करारा जवाब देता नजर आता है। जब सामने से ये कहा जाता है कि घर की नौकरानी भी ऐसा पहनावा नहीं पहनती, तो श्रद्धा तीखे तेवर के साथ पलटवार करती हैं।

वीडियो में श्रद्धा कहती हैं, "सिसुज मी (एक्सक्यूज मी), इसे नौवारी कहते हैं, नौवारी। ये सिर्फ कपड़ा नहीं, अभिमान है। जिसे पहनने मिले वो भाग्यवान है। अरे, मराठी माटी का सम्मान है ये और मराठी मां की पहचान है ये। नौवारी मतलब नौ गज की साड़ी, जिसे पहनकर हर औरत को लगता है भारी। जिसे बांधकर झांसी की रानी ने जला दी सबकी चिंगारी।" अपने इस डायलॉग के जरिए उनका किरदार नौवारी साड़ी को मराठी संस्कृति, गर्व और नारी सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में पेश करता है।

ट्रेलर के अन्य डायलॉग भी बटोर रहे सुर्खियां

नए प्रोमो के अलावा फिल्म के ट्रेलर में शामिल अन्य संवाद भी दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय हो चुके हैं। इनमें "मेरा भरोसा ही मेरा घमंड था रे, जब वो टूट गया ना सब टूट गया", "नाच के मुकाबले में तकदीर भी नहीं जीत सकती", "पड़े-पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी, पर नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी" और "महाराष्ट्र की शान, लावणी का अभिमान, ईथाबाई" जैसे डायलॉग शामिल हैं, जो किरदार के संघर्ष और जज्बे को बखूबी बयान करते हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे जमकर तारीफ

श्रद्धा कपूर के इस बेबाक अंदाज और डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स उनकी अदाकारी की तारीफ करते नहीं थक रहे। किसी ने उन्हें 'क्वीन कपूर' बताया, तो किसी ने लिखा कि इसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कई फैंस ने ये भी कहा कि श्रद्धा की रगों में मराठी खून दौड़ता है और उनकी आत्मा में महाराष्ट्र बसता है।

स्टारकास्ट और रिलीज डेट

'ईथा' के जरिए श्रद्धा कपूर और निर्देशक लक्ष्मण उतेकर पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 'स्त्री' फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद श्रद्धा एक बार फिर मैडॉक फिल्म्स के बैनर के साथ जुड़ी हैं, जबकि लक्ष्मण उतेकर इससे पहले इस बैनर के साथ 'लुका छुपी', 'मिमी', 'जरा हटके जरा बचके' और 'छावा' जैसी फिल्में बना चुके हैं।

दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा द्वारा मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स के तहत निर्मित इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, नाना पाटेकर, सिद्धार्थ जाधव, अनंत जोशी, अक्षरा सिंह और उल्का गुप्ता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत अजय-अतुल ने दिया है और यह 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।