दरअसल, कुछ दिनों पहले भी करण सिंह ग्रोवर की 'फाइटर' के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। जिसे देखने के बाद से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि वे इस फिल्म का हिस्सा हैं। अब मेकर्स ने इन कयासों पर पूर्णविराम लगाते हुए करण की फिल्म में एंट्री कंफर्म की है। बता दें कि 'फाइटर' फिल्म देश की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्म होगी, जो कि 25 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी। वहीं फिल्म के साथ करण सिंह ग्रोवर दोबारा फिल्म दुनिया में वापसी करेंगे।