8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KBC विनर ने 1 करोड़ के सवाल से जुड़ा किस्से का किया खुलासा, कैसे अमिताभ की एक बात से मिल गया था करोड़पति बनने का इशारा

कौन बनेगा करोड़पति के पहले विनर करोड़पति हर्षवर्धन नवाठे थे। हर्षवर्धन नवाठे ने बताया 1करोड़ के सवाल से जुड़ा किस्सा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 25 Aug 2021, 1:40 PM IST

KBC 13 first winner Harshvardhan Nawathe

KBC 13 first winner Harshvardhan Nawathe

नई दिल्ली। छोटे पर्दे पर आने वाला शो कौन बनेगा करोड़पति के 21 साल पूरे होने जा रहे है। इस शो ने ना जाने कितने प्रतियोगियों की किस्मत चमकाई है। इस मंच पर आकर किसी ने लाखों की राशि जीती तो किसी ने करोड़ों। इस शो के पहले विनर हर्षवर्धन नवाठे रहे थे जिनका एक किस्सा इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बताया था कि किस तरह उन्हें अमिताभ बच्चन की एक बात से पहले ही पता चल गया था कि वो 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर करोड़पति बन चुके है। उन्होंने ये भी बताया कि अमिताभ बच्चन ने एलान करने से पहले ऐसा क्या किया था?

1 करोड़ के सवाल के जवाब पर लिया ब्रेक

'कौन बनेगा करोड़पति' का इस शो की शुरूआत साल साल 2000 से हुई थी और इसी शो के पहले विनर मुंबई के हर्षवर्धन नवाठे थे जिन्होंने एक करोड़ रुपए जीतकर हर किसी को हैरान कर दिया लेकिन अमिताभ बच्चन के एलान करने से पहले ही वो बिग के इस इशारे से समझ गए थे कि वो करोड़पति बन चुके है।

यह भी पढ़ें:-अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा, KBC के सवाल सुनकर आराध्या करती हैं यूं रिएक्ट

एक इटंरव्यू के दौरान हर्षवर्धन नवाथे ने उस किस्से के बारे में बताया कैसे उन्हें पहले से ही पता चल गया था कि वो करोड़पति बन चुके हैं। उन्होंने कहा था- 'जब मैंने अमिताभ के द्वारा पूछे गए 1 करोड़ के सवाल का जवाब दिया तो उस दौरान अमिताभ बच्चन ने कुछ नही बोला सीधे कहा- हम लेते हैं एक छोटा सा ब्रेक और हम ऑफ एयर चले गए। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने अपने मेकअप मैन दीपक सावंत को बुलाकर अपना मेकअप टचअप करने को कह दिया।

इस बात से चल गया पता

हर्षवर्धन ने आगे बताया- 'दीपक जब अमिताभ बच्चन का मेकअप करने पंहुचे थे तभी मुझे समझ में आ गया था कि मैंने 1 करोड़ का सवाल जीत लिया है। मेरा यकीन उस सम सच में और बदल गया जब दीपक सावंत ने अमिताभ बच्चन के बाद मेरा मेकअप किया। ये उनकी तरफ से बेहद खास जेस्चर था'।