
फिल्म इंडस्ट्री में किसी न किसी बात को लेकर आए दिन नए नए खुलासे होते रहते हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि गोविंदा और रानी मुखर्जी की हिट काॅमेडी फिल्म 'हद कर दी आपने' में एक्ट्रेस के तौर पर पहली पसंद महिमा चैधरी थी। लेकिन उनके बाद रानी को फिल्म में बतौर एक्ट्रेस कास्ट किया गया। अब एक और नया खुलासा हुआ है। ये खुलासा किसी का भाई किसी की जान फेम एक्ट्रेस भूमिका चावला (Bhumika Chawla) ने किया है। भूमिका ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि सालों पहले उनके हाथ से 'जब वी मेट' निकल गई थी, जिसके लिए फर्स्ट चॉइस वो थीं।
एक इंटरव्यू के दौरान भूमिका चावला ने बताया कि 'एक ही बार मुझे बुरा लगा था, जब मैंने 'जब वी मेट' (Jab We Met) साइन की और नहीं हुई। मैं और बाॅबी देओल इस फिल्म के लिए पहली पसंद थे। तब इसका नाम ट्रेन रखा जाना था। इसके बाद मेरी और शाहिद कपूर की जोड़ी बनी। फिर फिल्म में आयशा टाकिया आईं और फिर लास्ट में इम्तियाज अली ने करीना कपूर को शाहिद कपूर के अपोजिट साइन किया'।
एक्ट्रेस ने कहा कि 'फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी चीजें होती रहती हैं। मुझे बस एक बार बुरा लगा लेकिन फिर में आगे बढ़ गई। मैं अब इस बारे में ज्यादा नहीं सोचती हूं। मैंने मुन्ना भाई एमबीबीएस भी साइन की थी लेकिन ये नहीं बनी।'
बता दें कि भूमिका चावला से पहले बॉबी देओल भी जव बी मेट की कास्टिंग पर बात कर चुके हैं। एक्टर ने बताया था कि इम्तियाज अली ये प्रोजेक्ट उनके साथ शुरू करने वाले थे लेकिन अचानक से इसमें करीना और शाहिद की एंट्री हो गई। बाॅबी ने बताया था कि उन्होंने कुछ निर्माताओं से इम्तियाज की मुलाकात करवाई थी लेकिन बाद में उन्हें ही मूवी से बाहर कर दिया गया। जाहिर है कि जब वी मेट सुपरहिट रही थी। ये फिल्म करीना और शाहिद के करियर की बेस्ट फिल्म रही।
Published on:
27 Apr 2023 09:57 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
