12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणबीर कपूर और यश के बीच ‘देवराज इंद्र’ बनकर चमके कुणाल कपूर, विदेशों में मिली जबरदस्त फैन-फॉलोइंग

Kunal Kapoor Lord Indra: फिल्म 'रामायण' में 'देवराज इंद्र' का कैमियो निभाकर अभिनेता कुणाल कपूर थाईलैंड में इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं। थाई फैंस उनकी खूबसूरती पर कविताएं लिख रहे हैं और उन्हें थाईलैंड आने का न्योता दे रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 12 Nov 2026, 7:10 PM IST

Kunal Kapoor Ramayana

ऐरावत पर सवार होकर कुणाल कपूर ने जीता दिल (सोर्स: x-@hajarkagalwa/@TheDeolsFC)

Airavata Scene Ramayana: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी मोस्टअवेटेड फिल्म 'रामायण' को दुनिया भर के थिएटर्स में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। बता दें, फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे स्टार्स के साथ-साथ एक्टर कुणाल कपूर अपने छोटे से कैमियो से हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं। सिर्फ तीन दृश्यों में 'देवराज इंद्र' की भूमिका निभाने वाले कुणाल न केवल भारत में, बल्कि थाईलैंड में भी रातोंरात सोशल-मीडिया सेंसेशन बन गए हैं।

कुणाल कपूर के लिए थाईलैंड में फैंस की दिखी दीवानगी

फिल्म 'रामायण' रिलीज के बाद से ही X और इंस्टाग्राम पर थाईलैंड के दर्शकों की पोस्ट की बाढ़ आ गई है। थाईलैंड फैंस फिल्म से कुणाल के स्क्रीनग्रैब और BTS तस्वीरें शेयर कर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। बता दें, एक यूजर ने उनकी तस्वीरों पर लिखा कि वो स्वर्ग से उतरे किसी देवता की तरह लग रहे हैं और चांद की तरह चमक रहे हैं, जो थाई लोगों के सपनों के इंद्र हैं। वहीं, एक अन्य फैन ने एक्टर की सेल्फी को कोट-ट्वीट करते हुए लिखा कि उनका रूप-रंग किसी हथियार की तरह है, जो इंद्र के वज्र जितना शक्तिशाली है।

थाईलैंड आने के न्योते पर कुणाल ने दिया खास जवाब

कुणाल कपूर की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट पर थाईलैंड के फैंस ने उन्हें अपने देश आने के ढेरों न्योते दिए हैं। दरअसल, फैंस के इस प्यार पर रिएक्ट करते हुए कुणाल ने भी कई लोगों को जवाब दिया। उन्होंने बताया कि उनकी बहन थाईलैंड में ही रहती हैं, इसलिए ये देश उनके लिए दूसरे घर जैसा है।

ऐरावत पर सवार होकर जीता फैंस का दिल

वाल्मीकि के महाकाव्य पर बेस्ड इस फिल्म में कुणाल कपूर ने देवताओं के राजा इंद्र का किरदार निभाया है, जिसमें वो मुख्य रूप से तीन अहम सीन में नजर आते हैं पहला, जब वे असुर राज सुमाली को परास्त करते हैं दूसरा, जब ब्रह्मा से वरदान पाने के बाद रावण उन्हें युद्ध में हरा देता है और तीसरा, एक लंबे दृश्य में जब वे भगवान विष्णु से रावण के संहार के लिए अवतार लेने का आग्रह करते हैं। फिल्म में उड़ने वाले हाथी 'ऐरावत' पर सवार होकर उनकी एंट्री को सबसे बेहतरीन दृश्यों में गिना जा रहा है। पिछले साल एक बातचीत में कुणाल ने इस प्रोजेक्ट को अपने लिए बेहद सम्मान की बात बताया था।

बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ की ओर 'रामायण'

नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा निर्मित 'रामायण' दो भागों में बन रही है। इसके पहले भाग में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में हैं। फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और इसके जल्द ही 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की उम्मीद जताई जा रही है।