3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जय भानुशाली संग तलाक की खबरों पर माही विज का फूटा गुस्सा , कहा- तुम मेरे चाचा…

Mahi and Jay Bhanushali divorce news: टीवी एक्ट्रेस जय भानुशाली और माही विज के अलग होने की खबरें सामने आई है। इस पर और माही विज ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया कहा…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 4 Jul 2025, 11:27 AM IST

जय भानुशाली संग तलाक की खबरों पर माही विज का फूटा गुस्सा , कहा- तुम मेरे चाचा...

जय भानुशाली और माही विज(फोटो सोर्स: रचनात्मक)

Mahi And Jay Bhanushali: टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के पहले अलग होने की खबरें सामने आई थीं। अब माही विज और जय भानुशाली के बीच रिश्तों में तनाव और तलाक की सुर्खिया भी जोरों पर है। इससे पहले से ही ये अफवाहें उठ रही थीं कि माही विज और जय भानुशाली के बीच मतभेद हैं और दोनों तलाक लेने की सोच रहे हैं। लेकिन अब इस खबर के बीच माही विज ने इस पर प्रतिक्रिया दी और तलाक की अफवाहों का जोरदार भी जवाब दिया है।

तलाक की खबरों पर माही विज ने कहा...

एक्ट्रेस माही विज ने इस पर अपने एक इंटरव्यू के दौरान तलाक को लेकर कहा कि उन्हें अपनी निजी जिंदगी के बारे में किसी को सफाई देने की कोई जरूरत है। उन्होंने ऐसी खबरें फैलाने वाले लोगों को खरी-खोटी सुनाई और कहा 'क्या वे उनके वकील की फीस देंगे? और अगर ऐसा कुछ है भी, तो मैं आपको क्यों बताऊं? क्या आप मेरे चाचा हैं? क्या आप मेरे वकील को फीस देंगे? लोग क्यों किसी के तलाक या अलगाव को इतना बड़ा मुद्दा बना देते हैं?' साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मुझे तो हमेशा लोग मेरे सोशल मीडिया पर ये कमेंट करते हुए मिलते हैं कि माही तो डीसेंट है, और जय ऐसा है। फिर कोई और कहता है- जय अच्छा है, माही ही ऐसी है।
लेकिन क्या आपको सच पता है? आपको क्या पता है?' इस पर माही ने जवाब दिया 'हमेशा सिंगल मां या तलाकशुदा महिलाओं को अलग नजरों से देखा जाता है। ऐसा लगता है जैसे अब वे एक ड्रामा करेंगी और एक-दूसरे पर आरोप लगाएंगी, और समाज का भी बहुत दबाव होता है। लेकिन मेरा मानना है कि 'हर किसी को अपनी जिंदगी जीने का हक है और जो जीना चाहते हैं, उन्हें जीने दो। खुद भी चैन से जियो।'

यह भी पढ़ें : कौन है अर्जुन कपूर के होने वाले जीजा रोहन ठाकुर? जिनसे बहन अंशुला करेंगी शादी

माही ने पैरेंटिंग को लेकर दिया बयान

माही ने आगे कहा कि वो और जय पैरेंटिंग को लेकर अलग-अलग विचार रखते थे। माही शादी के शुरुआती दिनों में ही मां बनना चाहती थीं और इसके लिए IVF प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी, लेकिन जय इसके लिए तैयार नहीं थे और उन्हें थोड़ा और समय चाहिए था। बस, और कुछ भी नहीं है। लोग बिना सच जाने किसी की जिंदगी के बारे में अटकलबाजी करते हैं, जो गलत है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन