नाना पाटेकर के वायरल पुराने वीडियो में उनसे मौत के बाद इंसान के जिंदा रहने को लेकर सवाल किया गया था। जवाब में उन्होंने कहा था कि मौत के बाद कुछ समय तक दिल, दिमाग और आंखों के जिंदा रहने की बात कही जाती है। इसके बाद उन्होंने बेहद भावुक अंदाज में कहा था कि उन चार घंटों में आंखें अपनों का रवैया देखती होंगी, उसके बाद मुर्दे को तो मौत तोहफा लगती होगी।