17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मेरी बेटी मुझसे ज्यादा जानती है’, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने माना, Gen Z को कम आंकना पड़ सकता है भारी

Nawazuddin Siddiqui Gen Z: 'राइजिंग भारत समिट 2027' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने माना कि Gen Z को कम आंकना उनकी भूल थी। उन्होंने अपनी बेटी शोरा सिद्दीकी और सिनेमा को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर कीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 17 Nov 2026, 7:03 PM IST

Nawazuddin Siddiqui

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने माना, Gen-Z को कम आंकना पड़ा भारी (सोर्स: IMDb)

Nawazuddin Siddiqui Daughter Acting: बॉलीवुड के बेहतरीन एक्ट्रेस नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने बेबाक अंदाज और शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में 17 नवंबर 2026 को आयोजित राइजिंग भारत समिट 2027' के दौरान एक्टर ने नई पीढ़ी यानी Gen Z को लेकर खुलकर बात की। नवाजुद्दीन ने माना कि उन्होंने युवाओं की समझ और जानकारी को कम करके आंका था, लेकिन उनकी 16 साल की बेटी शोरा सिद्दीकी ने उनकी यह गलतफहमी दूर कर दी।

बेटी ने बदली सोच, सिनेमा के बारे में जानती है बहुत कुछ

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने न्यूज 18 से बातचीत के दौरान बताया कि कैसे उनकी बेटी शोरा ने उन्हें ये अहसास कराया कि आज की युवा पीढ़ी सिनेमा और अभिनय के मामले में कितना आगे है। एक्टर ने स्वीकार किया कि उनकी बेटी ने पिछले तीन-चार सालों में उनसे भी ज्यादा विदेशी फिल्में देख ली हैं।

आज के युवाओं और अपनी पुरानी पीढ़ी के बीच के अंतर को समझाते हुए नवाजुद्दीन ने कहा कि 15 से 18 साल के बच्चे आज बेहद स्मार्ट हैं और उन्हें दुनिया भर का एक्सपोजर मिला है। उन्होंने पुरानी पीढ़ी का जिक्र करते हुए कहा कि वे लोग अपने माता-पिता के सामने सवाल करने से डरते थे और उनसे नजरें मिलाने की भी हिम्मत नहीं होती थी, जबकि आज के बच्चे सीधे और बेबाक सवाल पूछते हैं। उनके पास अंतरराष्ट्रीय कंटेंट और दुनिया भर के सिनेमा की बपौती है, जिससे उनकी जानकारी काफी समृद्ध हो चुकी है।

अभिनय सीख रही हैं शोरा सिद्दीकी

नवाजुद्दीन की बेटी शोरा सिद्दीकी उनके ही नक्शेकदम पर चलना चाहती हैं और परफॉर्मिंग आर्ट्स के क्षेत्र को गहराई से समझ रही हैं। उनकी एक्टिंग की ट्रेनिंग सिर्फ परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं है, बल्कि नाटक तैयार करने की प्रक्रिया में वह कॉस्ट्यूम, प्रॉप्स, कारपेंट्री और लाइटिंग जैसी बारीकियां भी सीख रही हैं। इससे पहले एक पुराने इंटरव्यू में अभिनेता ने बताया था कि उनकी बेटी ने खुद अपने स्कूल के टीचर से संपर्क कर परफॉर्मिंग आर्ट्स फैकल्टी में एडमिशन लिया था।

करियर में सही समय पर 'ना' कहना जरूरी

समिट के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने फिल्मी सफर से जुड़ा एक अहम सबक भी साझा किया। उन्होंने बताया कि जब किसी अभिनेता के काम की तारीफ होने लगती है, तो उसके पास ऑफर्स, स्क्रिप्ट और पैसों की बाढ़ आ जाती है। लेकिन सफलता के बाद हर ऑफर को स्वीकार करना सही नहीं होता। उन्होंने कहा कि अगर वे शुरुआती दौर में मिलने वाली हर फिल्म के लिए हां कह देते, तो शायद आज इस मुकाम पर नहीं होते। सही समय पर सही प्रोजेक्ट के लिए 'ना' कहना किसी भी कलाकार के करियर में बहुत बड़ा बदलाव लाता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी को आखिरी बार आदित्य कृपलानी की फिल्म 'मैं एक्टर नहीं हूं' में देखा गया था, जो इसी साल 8 मई को रिलीज हुई थी। अब उनके पास कई बड़े और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। अभिनेता जल्द ही ईशान शर्मा के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'कबूतर' में नजर आएंगे, जिसमें वे पुरानी दिल्ली के एक स्ट्रीट डिटेक्टिव महबूब की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा उनके पास तिग्मांशु धूलिया की म्यूजिकल थ्रिलर 'वो फिर कभी दिखा नहीं', डार्क कॉमेडी 'ब्लाइंड बाबू' और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तुम्बाड 2' भी शामिल है।