इस शो के पहले सीजन में अक्षय कुमार, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और मलाइका अरोड़ा जैसे बड़े चेहरे सेलिब्रिटी पैनल का हिस्सा रहे थे, जिन्होंने नए फाउंडर्स को मेंटरशिप दी थी। अब दूसरे सीजन में इन्वेस्टमेंट पूल को बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जिससे देश के होनहार फैशन और लाइफस्टाइल बिजनेस को और बड़ा सहारा मिलने की उम्मीद है।