जानें कौन हैं नीना गुप्ता के दामाद और मसाबा के पति सत्यदीप मिश्रा? अदिति राव से रहा खास नाता
मुंबईPublished: Jan 27, 2023 04:55:13 pm
Masaba Gupta married with Satyadeep Mishra : एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने सत्यदीप मिश्रा संग गुपचुप शादी कर ली है। आइए जानते हैं कि कौन हैं सत्यदीप मिश्रा जिन्हें मसाबा ने अपना हमसफर बनाया है।
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) की बेटी मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) की सीक्रेट शादी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है। मसाबा ने आज सुबह ही शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को बताया कि उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा (Satyadeep Mishra) से शादी कर ली है। दोनों की तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर छाई हुई हैं। वहीं नीना ने भी बेटी की शादी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसके बाद से ही बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस कपल को बधाई दे रहा है। बता दें कि मसाबा की ये दूसरी शादी है। आइए आपको बताते हैं कि दूसरी बार उन्होंने किसे अपना हमसफर बनाया है।