आईपेड ले आया करीब
नेहा ने बताया कि कुछ साल पहले उनका एक आईपेड खो गया था। इस दौरान उनकी अंगद से शादी नहीं हुई थी, लेकिन वे अच्छे दोस्त थे। जब ये बात उन्होंने अंगद को बताई तो उन्होंने नेहा के लिए एक नया आईपेड खरीद कर उन्हें गिफ्ट कर दिया। खास बात यह है कि उस दौरान अंगद के अकाउंट में सिर्फ 60 हजार रुपए थे और उनमें से 50 हजार रुपए का आईपेड उन्होंने नेहा के लिए खरीदा था। नेहा को ये बात दिल पर लगी और दोनों के बीच नजदीकियां और बढ़ीं।