16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ 7 करोड़ के बजट में बनी ‘Obsession’ ने कमाए 4,600 करोड़ से ज्यादा, अब OTT पर होगी रिलीज

Obsession Movie 2026: करी बार्कर की हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। जानिए इसकी कहानी, हिंदी-अंग्रेजी उपलब्धता और 522 मिलियन डॉलर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में।
2 min read
Google source verification
Obsession OTT release date

'ऑब्सेशन' OTT रिलीज डेट कन्फर्म (सोर्स: IMDb)

Obsession Original Uncut Version: हैलोवीन पर अगर आप कुछ डरावना और रहस्य से भरा देखना चाहते हैं, तो हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' (Obsession) आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है। करी बार्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक ऐसी इच्छा की कहानी दिखाई गई है, जो प्यार पाने की चाहत को खौफनाक अनुभव में बदल देती है। माइकल जॉनस्टन और इंडे नवर्रेट की लीड रोल वाली ये फिल्म अब भारतीय दर्शकों के लिए अपने ओरिजिनल अनकट वर्जन में ओटीटी पर आने वाली है।

फिल्म 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे से जियोहॉटस्टार के 'द पीकॉक हब' पर स्ट्रीम होगी। ये अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध होगी। ऐसे में दर्शक हैलोवीन के मौके पर घर बैठे इस सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म का मजा उठा पाएंगे।

क्या है 'ऑब्सेशन' की कहानी?

फिल्म की कहानी बेयर बेली (माइकल जॉनस्टन) के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है, जिसमें एक म्यूजिक स्टोर में काम करता है। वो अपनी हेलपर निक्की (इंडे नवर्रेट) को पसंद करता है, लेकिन उससे अपने दिल की बात कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। निक्की का स्वभाव बेयर से बिल्कुल अलग है। वो आत्मविश्वासी और मिलनसार है।

एक दिन बेयर की मुलाकात क्रिस्टल की दुकान पर एक रहस्यमयी खिलौने 'वन विश विलो' से होती है। दुकान का कैशियर उसे चेतावनी देता है कि इस खिलौने को खरीदने वाले लोग इसके नतीजों से खुश नहीं रहे हैं। लेकिन बेयर चेतावनी को नजरअंदाज कर देता है और खिलौने को तोड़कर एक इच्छा मांगता है। निक्की दुनिया में सबसे ज्यादा उसी से प्यार करे।

बेयर की इच्छा पूरी हो जाती है। निक्की उससे प्यार करने लगती है और उसकी जिंदगी में शामिल हो जाती है। शुरुआत में बेयर को लगता है कि उसे वो सब मिल गया है, जिसकी उसे चाहत थी। लेकिन जल्द ही निक्की का प्यार जुनून में बदलने लगता है। उसका व्यवहार हिंसक और खौफनाक हो जाता है। इसके बाद बेयर को एहसास होता है कि उसकी इच्छा ने सब कुछ बदल दिया है।

'Obsession' का कुल कलेक्शन

'Obsession' की सबसे दिलचस्प बात इसकी बॉक्स ऑफिस सफलता है। फिल्म का अनुमानित प्रोडक्शन बजट 7.5 लाख डॉलर यानी करीब 7 करोड़ रुपये बताया गया है। इसके मुकाबले फिल्म ने दुनियाभर में 522 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है। बता दें, बॉक्स ऑफिस सैक्निलक के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अमेरिका और कनाडा में करीब 263.45 मिलियन डॉलर और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लगभग 258.75 मिलियन डॉलर कमाए। इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 522.2 मिलियन डॉलर रहा।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग