24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / ऑरी ने शगुन शर्मा से कहा- ‘35 की उम्र में तुम मेरी पत्नी बनोगी’, एक्ट्रेस बोलीं- ‘इंतजार नहीं कर सकती’

ऑरी ने शगुन शर्मा से कहा- ‘35 की उम्र में तुम मेरी पत्नी बनोगी’, एक्ट्रेस बोलीं- ‘इंतजार नहीं कर सकती’

Orry Shagun Sharma Marriage: ऑरी और शगुन शर्मा के लेटेस्ट इंस्टाग्राम एक्सचेंज ने फैंस का ध्यान खींचा है। ऑरी ने 35 की उम्र में शगुन को पत्नी बनाने की बात कही, जिस पर एक्ट्रेस ने मजेदार जवाब दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 6 Oct 2026, 4:13 PM IST

Orry Shagun Sharma

ऑरी ने शगुन शर्मा से कही दिलचस्प बात (सोर्स: instagram-tellymasala)

Shagun Sharma Viral Reaction: सोशल मीडिया पर ऑरी और शगुन शर्मा की मजेदार बातचीत ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। दोनों के लेटेस्ट इंस्टाग्राम एक्सचेंज में ऑरी ने शगुन से शादी को लेकर एक मजेदार कमेंट किया, जिस पर एक्ट्रेस ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया। इसके बाद दोनों के फैंस के बीच उनकी शादी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

ऑरी ने शादी को लेकर किया कमेंट

दरअसल, ऑरी ने शगुन शर्मा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "35 साल की उम्र में, तुम मेरी पत्नी बनोगी।” ऑरी के इस कमेंट ने तुरंत लोगों का ध्यान खींच लिया। इसके जवाब में शगुन ने भी मजेदार अंदाज में लिखा, "डियर ऑरी, 35 साल के होने का इंतजार नहीं कर सकती।" एक्ट्रेस ने अपने जवाब के साथ मजेदार इमोजी भी शेयर किए।

दोनों की यह बातचीत सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे। ऑरी और शगुन की इस मजेदार बातचीत को देखकर कुछ फैंस इसे उनकी दोस्ती का हिस्सा मान रहे हैं, तो कुछ ने दोनों की शादी को लेकर चर्चा शुरू कर दी है।

शादी की चर्चा ने पकड़ा जोर

ऑरी और शगुन के इस इंस्टाग्राम एक्सचेंज ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर दोनों की यह बातचीत सिर्फ मजाक और दोस्ती तक सीमित है या इसके पीछे कोई और बात है। हालांकि, दोनों की ओर से इस बातचीत को लेकर किसी तरह की आधिकारिक घोषणा या शादी की पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर दोनों के कमेंट्स की चर्चा हो रही है और फैंस उनके इस मजेदार अंदाज को पसंद कर रहे हैं।