खबर ये भी है कि पठान का टिकट कम करने के पीछे एक कारण है। एक यूजर ने लिखा, 'यह उन दर्शकों के लिए एक जेस्चर है, जिन्होंने पठान फिल्म को सपोर्ट किया था। हालांकि जो लोग अभी भी इस फिल्म को देखने से चूक गए थे, अब टिकटों के दाम में कमी के कारण उनके पास शाहरुख खान की फिल्म को देखना का सुनहरा मौका है। यह सभी के लिए एक जीत की तरह है।' जाहिर है कि ये फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।