ओम राउत ने अपने आफिशियल ट्विटर (Twitter) हैंडल पर 'आदिपुरुष' के रिलीज डेट का ऐलान करते हुए लिखा है कि जय श्रीराम...। आदिपुरुष हमारे लिए एक फिल्म नहीं है, बल्कि प्रभु श्री राम के प्रति हमारी भक्ति और हमारी संस्कृति और इतिहास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करती है। दर्शकों को एक अद्भुत अनुभव देने के लिए आदिपुरुष के निर्माण से जुड़े लोगों को थोड़ा अधिक समय देने की जरूरत है। आदिपुरुष 16 जून, 2023 को थिएटर में रिलीज होगी। हम एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिस पर भारत को गर्व होगा। आपका समर्थन, प्यार और आशीर्वाद ही हमें आगे बढ़ाता है।'