1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आदिपुरुष का टीजर देख डायरेक्टर पर भड़के प्रभास! सबके सामने बोले- ‘ओम, अभी मेरे रूम में आओ’

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की मच अवेटेड फिल्म आदिपुरुष का टीजर रविवार को रिलीज किया गया। लंबे समय से लोग फिल्म के टीजर का इंतजार कर रहे थे और अब जब ये रिलीज हुआ है तो बवाल मचा हुआ है। अब इसी बीच प्रभास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो गुस्सा होते नजर आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 5 Oct 2022, 2:16 PM IST

prabhas angry on adipurush director om raut after film teaser troll on social media

prabhas angry on adipurush director om raut after film teaser troll on social media

लंबे समय से प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आदिपुरुष' की चर्चा हो रही है। फिल्म को लेकर खासा बज देखने को मिल रहा है। फिल्म में रावण के लुक की तुलना लोग खिलजी से कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म बड़े बजट की फिल्म होने के बावजूद फिल्म के VFX ने लोगों को निराश किया है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर प्रभास का एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अलग रूप में दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म के टीजर को देखकर सुपरस्टार प्रभास भी खूश नहीं हैं। उनकी नाराजगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले कभी प्रभास को इतना गुस्से में नहीं देखा है।

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान को रावण बना देख चढ़ा मुकेश खन्ना का पारा

ये वीडियो आदिपुरुष के टीजर लॉन्च के बाद का बताया जा रहा है। इस वीडियो में प्रभास कुछ लोगों से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद, वह किसी से यह पूछते हुए नजर आते हैं कि ओम (फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत) कहां हैं? इस पर उन्हें जवाब मिलता है ‘पता नहीं कहां हैं?।

वीडियो में प्रभास को दोबारा ओम राउत को बोल रहे हैं- ओम, तुम मेरे रूम में आ रहे हो! मेरे साथ आओ। जवाब में ओम राउत कहते हैं, हां मैं रूम में आ रहा हूं। प्रभास वीडियो में थोड़ा गुस्से में दिख रहे हैं। वो उंगली से ओम राउत को बुलाते हुए जिस तरह कर रहे हैं उससे कुछ फैंस अंदाजा लगा रहे कि प्रभास गुस्से में हैं।

‘आदिपुरुष’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया में फिल्म को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई। इसलिए, नेटिजेन्स को यह लगता है कि फिल्म का टीजर खराब होने के कारण प्रभास ने डायरेक्ट ओम राउत को अपने कमरे में बुलाया वो भी ‘गुस्से’ में। प्रभास का यह वीडियो फेसबुक से लेकर ट्विटर व इंस्टाग्राम में तेजी से वायरल हो रहा है।

इस फिल्म में प्रभास को भगवान श्रीराम, कृति सेनन को माँ जानकी और सैफ अली खान को दशानन (रावण) के रूप में दिखाया गया है। इस फिल्म का टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सैफ अली खान (दशानन) के लुक को तैमूर और औरंगजेब की तरह बता रहे हैं।

450 करोड़ के बजट में बन रही 'आदिपुरुष' को टुडी, थ्रीडी, थ्रीडी आईमैक्स जैसे फॉर्मेट में एक साथ दर्जन भर भारतीय भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। यह हिंदू मायथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म 12 जनवरी, 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की भिड़ंत शाहरुख खान की 'पठान' से होगी।

यह भी पढ़ें- केसरिया गाने का भोजपुरी वर्जन देख चकराया फैंस का सिर

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन