बता दें कि सुकुमार द्वारा निर्देशित 'पुष्पा: द रूल' में एक बार फिर अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना मेन लीड में दिखाई देंगी। वहीं पुष्पा 2 को लेकर फैंस और मार्केट में खासा क्रेज है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीक्वल की शूटिंग पहले भाग की तुलना में बहुत बड़े बजट पर की जा रही है। कोई शक नहीं फिल्म पुष्पा ने दुनियाभर में लोकप्रियता पाई है। यही वजह है कि अब सीक्वल को और भी बड़े स्तर पर लाने की तैयारी है। जहां पुष्पा का पहला भाग 200 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार किया गया था।