19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / रणबीर कपूर के रिटायरमेंट वाले बयान से फैंस परेशान, अब ‘रामायण’ की एक्ट्रेस बोलीं- उनके पास अभी कई फिल्में हैं

रणबीर कपूर के रिटायरमेंट वाले बयान से फैंस परेशान, अब ‘रामायण’ की एक्ट्रेस बोलीं- उनके पास अभी कई फिल्में हैं

Ranbir Kapoor Retirement Statement: लंदन में 'रामायण' के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर के एक्टिंग छोड़ने वाले बयान पर फैंस परेशान हैं। अब फिल्म में उनकी ऑनस्क्रीन मां बनीं इंदिरा कृष्णन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़ी राहत दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 19 Nov 2026, 12:16 PM IST

रणबीर कपूर के रिटायरमेंट वाले बयान से फैंस परेशान, अब 'रामायण' की एक्ट्रेस बोलीं- उनके पास अभी कई फिल्में हैं

क्या सच में एक्टिंग छोड़ने वाले हैं रणबीर कपूर (सोर्स: x- @drajourneys)

Indira Krishnan Statement On: लंदन में फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर के एक बयान ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। बीबीसी से बातचीत में रणबीर ने कहा था कि उन्हें लगता है कि एक एक्टर के तौर पर यह उनका आखिरी दशक है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनसे अभिनय न छोड़ने की अपील कर रहे हैं। अब 'रामायण' में उनकी ऑनस्क्रीन मां कौशल्या का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए फैंस को बड़ी राहत दी है।

"शायद बात का गलत मतलब निकल गया"

इस खास बातचीत में इंदिरा कृष्णन ने कहा कि रणबीर का ये बयान सुनकर वे खुद भी हैरान रह गई थीं, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि वे एक्टिंग से संन्यास लेने वाले हैं। इंदिरा के मुताबिक, रणबीर ऐसे इंसान नहीं हैं जो किसी काम के लिए सालों पहले से योजनाएं बनाएं। उन्हें लगता है कि रणबीर ने बस यूं ही यह बात कह दी होगी, लेकिन उसका मतलब कुछ और ही निकाल लिया गया। उन्होंने साफ कहा कि रणबीर एक बेहतरीन अभिनेता हैं और उनके पास अभी कई बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं।

डायरेक्शन में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं रणबीर

इसके साथ ही रणबीर कपूर ने ये भी खुलासा किया है कि वे अपने डायरेक्शन डेब्यू के लिए स्क्रिप्ट लिख रहे हैं और अगले दो-तीन सालों में इसकी शूटिंग शुरू कर सकते हैं। उन्होंने साफ किया कि जिन फिल्मों का वे निर्देशन करेंगे, उनमें वे एक्टिंग नहीं करेंगे। इस पर इंदिरा का मानना है कि रणबीर बिना पूरी तरह आश्वस्त हुए किसी भी चीज के लिए हां नहीं कहते।

हालांकि, 'एनिमल' में भी रणबीर के साथ काम कर चुकीं इंदिरा ने ये संकेत जरूर दिया कि शायद वे अब अपने शरीर को थोड़ा आराम देना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि रणबीर अब 40 के दशक में हैं और 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए उन्होंने अपनी शारीरिक क्षमताओं की सीमा को पार किया है, जो एक बेहद कठिन भूमिका थी।

सेट पर रणबीर कपूर की सादगी और पाइपलाइन में मौजूद फिल्में

'रामायण' के सेट के अनुभव शेयर करते हुए इंदिरा कृष्णन ने बताया कि वे रणबीर को लेकर काफी प्रोटेक्टिव थीं और इस बात का ध्यान रखती थीं कि वे समय पर लंच करें। रणबीर को टीवी इंडस्ट्री के काम करने के तरीकों को जानने में काफी दिलचस्पी थी। जब इंदिरा ने उन्हें बताया कि टीवी पर एक दिन में 10-11 सीन शूट होते हैं, तो वे हैरान रह गए थे और उन्होंने इंदिरा को फिल्मों और ओटीटी पर ज्यादा काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। इसके अलावा, डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने से पहले उनका लक्ष्य 'ब्रह्मास्त्र 2', 'एनिमल पार्क' और 'रामायण: पार्ट टू' जैसी मेगा फिल्मों की शूटिंग पूरी करना है।