4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जवान’ और ‘एनिमल’ को पछाड़ेगी ‘रामायण’, लेकिन ‘पुष्पा 2’, ‘RRR’ और ‘धुरंधर 2’ से रह जाएगी पीछे!

Ramayana Box Office Prediction: रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' की ग्लोबल ओपनिंग 150-160 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। जानिए फिल्म 'जवान', 'एनिमल', 'पुष्पा 2' और 'धुरंधर 2' के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड से कितनी आगे या पीछे रह सकती है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 4 Nov 2026, 12:41 PM IST

Ramayana Opening Day Collection

रणबीर कपूर की 'रामायण' की ओपनिंग का अनुमान आया सामने (सोर्स: x-@AlwaysBollywood)

Ramayana Opening Day Collection: रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को भारतीय इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। बता दें, फिल्म को वल्डवाईड में करीब 59 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज करने की तैयारी है, लेकिन इतने बड़े लेवल पर रिलीज के बावजूद इसके पहले दिन की कमाई का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने से मुश्किल सकती है। ट्रेड के मुताबिक, फिल्म करीब 150 से 160 करोड़ रुपये की ग्लोबल ओपनिंग कर सकती है। इस कमाई के साथ ये 'जवान' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है, लेकिन 'पुष्पा 2', 'RRR' और 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है।

बता दें, फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरे के दिन, रिलीज से करीब 15 दिन पहले शुरू हुई थी। विदेशों में टिकटों की बिक्री ने शुरुआत से ही रफ्तार पकड़ ली थी, लेकिन भारत में कमाई के बंटवारे को लेकर थिएटर मालिकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच सहमति नहीं बन पाई। जिसके वजह से ज्यादातर थिएटर्स में रिलीज से सिर्फ 5 दिन पहले तक एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हो सकी। हालांकि, रिलीज का हफ्ता करीब आते ही टिकटों की बिक्री में उछाल आई। दरअसल, बुधवार सुबह तक फिल्म ने भारत में ओपनिंग वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग से करीब 77 करोड़ रुपये जुटा लिए थे। इसमें पहले दिन की बुकिंग का हिस्सा लगभग 33 करोड़ रुपये था।

भारत में 80 करोड़ रुपये की ओपनिंग की उम्मीद

रिलीज से एक दिन पहले यानी आज भारत में पहले दिन के लिए फिल्म की प्री-सेल्स करीब 33 करोड़ रुपये बताई गई। अनुमान था कि दिन खत्म होने तक ये आंकड़ा 40 करोड़ रुपये के पार जा सकता है, लेकिन भारत में फिल्म की नेट ओपनिंग करीब 80 करोड़ रुपये रह सकती है। इसमें हिंदी वर्जन की सबसे बड़ी हिस्सेदारी रहने की उम्मीद है। उम्मीद है कि हिंदी वर्जन से करीब 55 से 60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हो सकता है। वहीं, यश की मौजूदगी के बावजूद कन्नड़ वर्जन से रिकॉर्ड ओपनिंग की उम्मीद नहीं जताई जा रही है।

विदेशों में फिल्म की एडवांस बुकिंग से 5.6 मिलियन डॉलर की कमाई हुई है। इसमें उत्तरी अमेरिका में पेड प्रीव्यू से मिले 1.5 मिलियन डॉलर भी शामिल हैं। इस तरह फिल्म की ग्लोबल एडवांस बुकिंग करीब 125 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। हालांकि, इसमें से लगभग 70 करोड़ रुपये की बुकिंग पहले दिन और पेड प्रीव्यू के लिए थी। ट्रेड के अनुसार अनुमान है कि उत्तरी अमेरिका में पेड प्रीव्यू से फिल्म 1.6 मिलियन डॉलर और पहले दिन 5 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमा सकती है। इन अनुमानों के आधार पर 'रामायण' की ग्लोबल ओपनिंग करीब 160 करोड़ रुपये (ग्रॉस) रहने की संभावना जताई गई है। कुछ अनुमान इसे 150 करोड़ रुपये के आसपास रखते हैं, जबकि 200 करोड़ रुपये की ओपनिंग की उम्मीद अब मुश्किल मानी जा रही है।

'पुष्पा 2' और 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल

'रामायण' को सोनी दुनिया भर में करीब 70 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज कर रहा है। इतनी बड़ी रिलीज के कारण ट्रेड जानकारों को उम्मीद थी कि फिल्म विदेशों में भी जबरदस्त ओपनिंग करेगी। हालांकि, मौजूदा अनुमानों के मुताबिक, फिल्म पहले दिन 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी।

अगर ऐसा होता है, तो ये 'पुष्पा 2' के 274 करोड़ रुपये, 'RRR' के 223 करोड़ रुपये और 'बाहुबली 2' के 214 करोड़ रुपये के ओपनिंग रिकॉर्ड से पीछे रह जाएगी। बॉलीवुड की फिल्मों की बात करें तो इसी साल रिलीज हुई 'धुरंधर 2' का 205 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड भी टूटता नहीं दिख रहा है। बता दें, 176 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ 'कल्कि 2898 एडी' भी 'रामायण' के अनुमानित कलेक्शन से आगे है। जबकि, फिल्म करीब 159 करोड़ रुपये की ओपनिंग करने वाली 'केजीएफ चैप्टर 2' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इसके बाद भी, 'रामायण' की संभावित ओपनिंग भारतीय फिल्मों की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली टॉप 5 फिल्मों में जगह बनाने के लिए काफी नहीं होगी।

'जवान' और 'एनिमल' को छोड़ सकती है पीछे

भले ही 'रामायण' सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड न बना पाए, लेकिन इसकी शुरुआत कई बड़ी फिल्मों से बेहतर रहने का अनुमान है। ट्रेड के अुनसार, फिल्म शाहरुख खान की 'जवान' (129 करोड़) और रणबीर कपूर की 'एनिमल' (116 करोड़ ) की ओपनिंग को पीछे छोड़ सकती है।

दरअसल, 'रामायण' पर आधारित प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' ने 127 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। अनुमानित 150 से 160 करोड़ रुपये की ग्लोबल ओपनिंग के साथ 'रामायण' इस आंकड़े को भी पार कर सकती है। हालांकि, ये सभी आंकड़े रिलीज से पहले के अनुमान हैं। फिल्म की वास्तविक ओपनिंग का पता रिलीज के बाद सामने आने वाले बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ही चलेगा।