6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पार्टी में वेटर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस के पैर छुए, फर्श पर लेट गया’, हॉटमेल के को-फाउंडर सबीर भाटिया का पोस्ट वायरल

Sabeer Bhatia Viral Post: हॉटमेल के को-फाउंडर सबीर भाटिया ने एक किस्सा शेयर किया और बताया कि पार्टी में एक वेटर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस के पैर छुए और फर्श पर लेट गया। ये सब देखकर अमेरिकी मेहमान हैरान हो गए। सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई वायरल।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Oct 06, 2026

Sabeer Bhatia shared the post on X

सबीर भाटिया (फोटो सोर्स: X- @sabeer)

Sabeer Bhatia Bollywood Actress Waiter: हॉटमेल के को-फाउंडर सबीर भाटिया का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें उन्होंने बताया कि कई दशक पहले अमेरिका में अपने घर पर दी गई पार्टी में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को देखकर इंडियन वेटर ने उनके पैर छू लिए। वह जमीन पर पूरी तरह लेट गया। भाटिया ने इसे भारत में 'सेलेब्रिटी वर्शिप' का उदाहरण बताया, जो नॉन-इंडियंस के लिए समझना काफी मुश्किल है। उनकी इस पोस्ट पर यूजर्स फिल्मी फैन कल्चर के साथ इंडियन सोसाइटी में मौजूद क्लास सिस्टम पर भी चर्चा कर रहे हैं।

सबीर भाटिया ने क्या बताया?

5 अक्टूबर को X (पहले ट्विटर) पर भाटिया ने लिखा कि उन्होंने सालों पहले अपने घर पर एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को बुलाया था। उन्होंने एक्ट्रेस की प्राइवेसी का सम्मान करते हुए उनका नाम नहीं बताया। इसके आगे उन्होंने बताया कि पार्टी में कई अमेरिकी मेहमान थे, और खाना एक लोकल इंडियन रेस्टोरेंट से आया था।

उनके मुताबिक, पार्टी के दौरान रेस्टोरेंट के एक वेटर ने एक्ट्रेस को पहचान लिया। उसने तुरंत ट्रे नीचे रखी, झुककर उनके पैर छुए और फिर जमीन पर पूरी तरह लेट गया।

'मैं समझा नहीं पाया'

भाटिया ने लिखा कि अमेरिकी दोस्त हैरान थे और पूछ रहे थे कि उसने पैर क्यों छुए और यह महिला कौन हैं। भाटिया को समझ नहीं आया कि इसे कैसे समझाया जाए। उनके अनुसार, यह पल उन्हें आज भी याद है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में सेलेब्रिटी वर्शिप इतनी गहराई तक बसी है कि जो एक इंसान को बिल्कुल सामान्य लगता है, वही बाहर के किसी व्यक्ति के लिए समझ से परे है।

सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स?

पोस्ट वायरल होते ही यूजर्स ने इसे सिर्फ फिल्मी दीवानगी तक सीमित नहीं रखा।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'दक्षिण भारत में सेलिब्रिटी की पूजा बहुत ज्यादा होती है। जैसे उनकी मूर्ति पर दूध चढ़ाना, उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाना, उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेना वगैरह'।'

जबकि, एक यूजर ने लिखा, 10 पहले तक तो मैं भी लेट जाता किसी सेलेब्रिटी के चरणों में।

कौन हैं सबीर भाटिया?

सबीर भाटिया दुनिया की पहली फ्री वेब-बेस्ड ईमेल सर्विस हॉटमेल डॉट कॉम के को-फाउंडर के रूप में जाने जाते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने अनुभव और विचार शेयर करते रहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग