क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के जीवन पर बनी डॉक्यू ड्रामा फिल्म 'सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स' ने पहले दिन 8.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस बात की जानकारी फिल्म निर्माताओं ने दी। फिल्म शुक्रवार को हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगू और अंग्रेजी भाषा में रिलीज हुई है।