मुंबई पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि सलमान खान को भेजे गए धमकी वाले ईमेल का कनेक्शन यूके से है। हालांकि जिस ईमेल के जरिए सलमान को मेल भेजा गया था, उसके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। जांच में यह भी पता चला कि धमकी भरा ईमेल यूके में एक मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है। वहीं अब पुलिस इस डेवलेपमेंट के बाद उस शख्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिसके नाम पर फोन नंबर दर्ज है।