रील बनाते हुए सपना चौधरी जिस तरह के एक्सप्रेशन दे रही हैं, उसे देखकर फैंस भी दीवाने हो रहे हैं। वहीं सपना ने इस पोस्ट को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा है, 'ट्रेंडिंग'। उनकी इन्हीं अदाओं को देखकर फैंस भी उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में काम करने का सुझाव दे रहे हैं। गौरतलब है कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वे अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर सपना ही अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।