सीमा से यूपी ATS पूछताछ कर रह रही
सोशल मीडिया पर लगातार सीमा हैदर के एक के बाद एक वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में सच्चाई जानने की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। वहीं यूजर्स भी सोशल मीडिया पर सीमा के कई पुराने वीडियो पोस्ट करने लगे हैं। यूपी एटीएस लगातार सीमा हैदर से सवाल पूछ रही है लेकिन वह सभी सवाल के एक ही जवाब दे रही है। बता दें कि PUBG गेम खेलते हुए दोनों में बातचीत शुरू हुई, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अपना फोन नंबर भी शेयर किया था। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सीमा हैदर और सचिन को 4 जुलाई को गिरफ्तार किया, जिसके बाद दोनों को 7 जुलाई को जमानत पर छोड़ दिया गया था।