5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Seema Haider के पति सचिन मीणा की गोली लगने से गई जान! जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Seema Haider: सीमा हैदर के पति सचिन की गोली लगने से जान चली गई है, इसका वीडियो वायरल हो रहा है आईये जानते हैं इसमें कितनी सच्चाई हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 23 Oct 2024, 12:29 PM IST

seema_haider_sachin_meena_video_viral.jpg

सीमा हैदर के पति सचिन मीणा की गोली लगने से गई जान?

Seema Haider And Sachin Meena Fake News: सीमा हैदर अपने 4 बच्चों के साथ सचिन मीणा के पास भारत आई थीं, दोनों साथ में काफी खुश भी थें, इस बीच सचिन मीणा को लेकर एक न्यूज तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रही है। लोग कमेंट कर रहे हैं, दावा किया जा रहा है कि सचिन की हत्या कर दी गई है। ऐसे में क्या है वायरल न्यूज की सच्चाई जानिए।

रोती नजर आ रही सीमा हैदर (Sachin Meena Fake News)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक न्यूज वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि सचिन मीणा की किसी ने हत्या कर दी। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि "सीमा हैदर के पति सचिन का किसी ने खून कर दिया है, सचिन की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इसी के साथ दावा किया जा रहा है कि पति की मौत के बाद सीमा हैदर पूरी तरह से टूट चुकी हैं। वहीं इसी के साथ एक पुलिस अधिकारी का बयान भी वायरल हो रहा है।

जानिए वायरल वीडियो का सच (Seema Haider And Sachin Meena Viral Video)
बता दें, 20 घंटे पहले एक वीडियो शेयर हुआ था, वीडियो पर अब तक 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके है।यूजर भी इसे जबरदस्त तरीके से शेयर रहे हैं। ऐसे में अब सामने आया है कि ये वीडियो एक दम फेक हैं, ऐसा नहीं हुआ है। सचिन मीणा एक दम सुरक्षित हैं और अपने घर पर हैं। किसी भी न्यूज चैनल या मीडिया आउटलेट ने इस खबर को नहीं चलाया है। ऐसे में यह वीडियो पूरी तरह से फेक फर्जी है। इस तरह के भ्रामक वीडियो लोगों को गुमराह करने के लिए बनाए जाते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन