वैसे आपको बता दें कि अक्षय के फैंस को काफी समय से उनकी हिट फिल्म का इंतजार था। साथ ही इससे कई उम्मीदें थीं। लेकिन सेल्फी रिलीज होने के बाद आलम ये है कि थिएटर्स खाली जा रहे हैं। फिल्म के लिए दर्शक नहीं जुट रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, 'अक्षय कुमार का बहुत बड़ा फैन होने पर मुझे सेल्फी प्रीमियर, पीवीआर डायनेमिक जूहू जाने का मौका मिला। फर्स्ट हाफ ज्यादा अच्छा नहीं दूसरा हाफ और भी ज्यादा खराब है। अक्षय सर से ऐसी उम्मीद नहीं थी।'