जूहु में उनका खाली पड़ा घर अब एक्टर कार्तिक आर्यन ने किराए पर ले लिया है। यहां रहने के लिए कार्तिक हर महीने 7.5 लाख रुपए का रेंट शाहिद कपूर को देते हैं। वहीं एक्टर (Shahid Kapoor Car Collection) को लग्जरी कारों और बाइक का भी काफी शौक है। उनके पास बाइक कलेक्शन में हार्ले डेविडसन फैट बॉय और यामाहा एमटी01 जैसी बाइक्स शामिल हैं। जबकि उन्होंने हाल ही में मेबैक S580 को अपने कार कलेक्शन में शामिल किया है। इस लग्जरी कार की कीमत 3 करोड़ रुपए है। इसके अलावा जगुआर, रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज-एएमजी एस400 और पोर्श जीटीएस जैसी कारें शाहिद अपनी पार्किंग में रखते हैं।