सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बताया गया है कि यह अपार्टमेंट मुंबई में कियारा आडवाणी का नया घर होगा। शादी से पहले ऐसी खबरें थीं कि सिद्धार्थ एक ऐसा घर तलाश रहे हैं जो कियारा और उनका ड्रीम होम हो। हालांकि, सिद्धार्थ फिलहाल जिस घर में रहते हैं वो पाली हिल में एक आलीशान अपार्टमेंट है, लेकिन उन्हें तलाश थी अपने ड्रीम होम की जहां कियारा के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर सकें। अब ऐसा लग रहा है कि उन्हें उनका वो घर मिल गया है।