शाहरुख और गौरी की बेटी सुहाना खान के इस लुक की तस्वीरें जब से सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, तभी से उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि स्टार किड जल्द ही फिल्म ‘द आर्चीज’ के साथ एक्टिंग में भी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं। उनकी यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसमें उनके साथ डायरेक्टर बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी स्क्रीन शेयर करेंगी। उनकी भी यह डेब्यू फिल्म है।