बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' (Pathaan) की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म बॉक्स आफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है और देश के अलावा विदेशों में भी सफलता के झंडे गाढ़ रही है। हालांकि पिक्चर अभी यहीं खत्म नहीं होगी। चार साल के लंबे ब्रेक के बाद शाहरुख ने इस फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। ऐसे में उन्होंने ठान लिया है कि वह अपनी फिल्मों से ताबड़तोड़ रिकॉर्ड ब्रेक करेंगे। इसी बीच वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' (Jawan) की शूटिंग में जुट गए हैं। हाल ही में उन्हें जवान के डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। जहां वो फिल्म की शूटिंग के लिए निकले थे। जिसकी तस्वीरें पैपराजी ने क्लिक कर ली।