कहना गलत नहीं होगा कि अपने होने वाले पति की तरह ही कियारा आडवाणी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वे एक फिल्म के लिए 4-5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा 80 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। ऐसे में कपल शादी के बाद 103 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति का मालिक बनने जा रहा है। इसके अलावा कियारा को गाड़ियों का कलेक्शन भी काफी पसंद है। एक्ट्रेस ज्यादातर मर्सडीज बेंज E220 D में नजर आती हैं, जिसकी कीमत तकरीबन 60 लाख रुपए है।