गाने में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य से लेकर राज्यपाल सत्यपाल मलिक तक का है जिक्र
गाने की शुरुआत आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता के हालिया बयान से हुई है, जिसमें उन्होंने पंजाब में सरकार बनने के बाद कहा था कि अब पंजाब में हमारी सरकार है। 2024 में आप हरियाणा में भी सरकार बनाएगी। 2025 में हरियाणा के हर खेत में पहुंचेगा पानी यह हमारा वादा नहीं है बल्कि हमारी गारंटी है। इस गाने में पंजाबी गायक और अभिनेता दीप सिद्धू का एक बयान भी है, जिनकी फरवरी 2022 में एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। वहीं यह गाना राज्यपाल सत्यपाल मलिक के विवादास्पद बयान के साथ खत्म होता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इंदिरा गांधी जानती थीं कि उन्हें मार दिया जाएगा और उन्होंने मारा दिया गया।