17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान के घर में हुई कोरोना वायरस की एंट्री, इतने छोटे बच्चे को कोविड ने बनाया अपना शिकार

करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा समेत सलमान खान के घर में भी अब कोविड ने दस्तक दे दी है। मां और पिता के बाद अब 10 साल का बच्चा भी कोविड का शिकार हो गया है। बीएमसी ने कोरोना नियमों का पालन करते हुए उस जगह को सील कर दिया है जहां सीमा खान और 10 साल के योहान रहते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 15 Dec 2021, 6:11 PM IST

salman.jpg

salman khan

कोरोना का कहर अभी खत्म नहीं हुआ था कि एक बार फिर से ये अपने पैर पसारने लगा है। एक बार फिर ये लोगों के बीच बड़ी तेजी से फैल रहा है। इसमें फिल्म इंडस्ट्री भी एक बार फिर से शामिल हो गई हैं। इस बार यह सिलसिला साउथ सुपर स्टार कमल हसन से शुरू हुआ था जो अभी तक थमा नहीं है। पिछले एक महीने में एक बार फिर न जाने कितने सेलेब्स और उनके परिवार वाले इसकी चपेट में आ गए हैं। कमल हसन, अमित साद, करीना कपूर खान, अमतृा अरोड़ा समेत कई सेलेब्स अब कोविड की चपेट में हैं।

करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के बाद अब खबर है कि सलमान खान का 10 साल का भतीजा योहान खान भी कोरोना संक्रमित हो गया है। सोमवार को करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। फिर सोहेल खान और संजय कपूर की पत्नियां यानी सीमा खान और महीप कपूर भी कोविड 19 का शिकार हो गई है। अब खबर है कि सलमान खान का 10 साल का भतीजा योहान खान भी कोरोना संक्रमित हो गया है। आपको बता दें कि योहान सोहेल खान और सीमा खान का छोटा बेटा है। करीना और अमृता के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर पहले ही मीडिया में चल रही है। इस बीच अब एक और खान परिवार की इसकी चपेट में है।

यह भी पढ़ेंः उर्फी जावेद की स्कर्ट के इस कट से नहीं हट रही फैंस की नजर, लोगों को हजम नहीं हुआ आउटफिट

बता दें कि करीना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि- मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं। जिसके बाद मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और सारे मेडिकल प्रोटोकॉल को फॉलो कर रही हूं। मैं उन सभी लोगों से गुजारिश करती हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं कि वो अपना कोविड टेस्ट जरूर करवाएं। मेरी फैमिली और मेरे स्टाफ को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। फिलहाल उनमें से किसी को कोई लक्षण नहीं है। शुक्र है मैं बेहतर फील कर रही हूं और जल्द ही इससे उबर जाऊंगी।

यह भी पढ़ेंः कांटा लगा गाने के बाद बदल गई शैफाली जरीवाला की जिंदगी, ऐसे किया था डायरेक्टर ने सेलेक्ट

मीडिया में खबरें थी कि अमृता अरोड़ा औऱ करीना कपूर खान कुछ दिन पहले ही पार्टी में शिरकत करते नजर आए थे, जहां बॉलीवुड के अन्य सितारें भी मौजूद थे, जिसमें अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा खान, करिश्मा कपूर, करन जौहर, रिया कपूर भी शामिल थी। यह पार्टी खुद रिया कपूर के घर पर ऑर्गनाइज की गई थी।