बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद (Fahad Ahmad) से कोर्ट मैरिज की है। इस खबर से जहां एक ओर लोग हैरान रह गए तो वहीं दूसरी ओर उन्हें बधाई देने के लिए तांता लग गया। इस लिस्ट में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का नाम भी शामिल रहा। कंगना रनौत ने पुराना झगड़ा भुलाते हुए स्वरा को शादी की शुभकामनाएं दी। वहीं अब कंगना की विश पर स्वरा भास्कर ने जवाब दिया है।