1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब धर्मेंद्र ने मशहूर एक्टर विनोद खन्ना को दे दिया था धक्का, शॉक्ड रह गए थे सारे स्टार्स

इंडस्ट्री में विनोद खन्ना और धर्मेंद्र की दोस्ती के कई किस्से मशहूर हैं, लेकिन इसी बीच दोनों के झगड़े का भी एक किस्सा मीडिया में काफी चर्चित है। कहा जाता है इस लड़ाई के बाद से ही दोनों के संबंधों में दरार पड़ गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 22 Dec 2021, 7:57 PM IST

dharmendra-vinod-khanna1.jpg

DHARMENDRA AND VINOD KHANNA

इंडस्ट्री में जहां एक तरफ दोस्ती के कई किस्से मशहूर हैं तो वहीं दूसरी तरफ दुश्मनी के भी तमाम किस्से हैं। ऐसे कई मौके आए हैं जब स्टार्स की लड़ाईयां चार दिवारी से निकलकर बाहर मीडिया तक पहुुंच गई हैं। ऐसी ही कहानी है धर्मेंद्र और विनोद खन्ना की कहानी। विनोद खन्ना अभिनेता धर्मेंद्र को अपना बड़ा भाई मानते थे। दोनों की दोस्ती इंडस्ट्री में काफी मशहूर थी। ये दोनों ही स्टार्स एक साथ काफी वक्त बिताया करते थे। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और यह संबंध और गहरा हो गया लेकिन, एक बार दोनों के बीच लड़ाई भी हो गई थी।कहा जाता है कि धर्मेंद्र और विनोद खन्ना के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि हीमैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने गुस्से में आकर विनोद खन्ना को धक्का दे दिया। बताया जाता है कि अभिनेता धर्मेंद्र ने एक शाम विनोद खन्ना को अपने साथ बैठने के लिए बुलाया था। पर विनोद खन्ना ने आने से इंकार कर दिया।
यह भी पढ़ेंः नोरा फतेही के डांस के पीछे है गुरु रंधावा का हाथ, शेयर किया नोरा फतेही का ये VIDEO
उन दिनों अभिनेत्री अमृता सिंह और विनोद खन्ना के अफेयर की खबरें काफी चर्चाओं में थी। धर्मेंद्र के बारे में मशहूर है कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद उन्हें महफिल सजाने का शौक था। अमृता सिंह के करीब आने की वजह से विनोद खन्ना उनकी महफिलों में शामिल नहीं हो पाते थे। धर्मेंद्र को विनोद खन्ना का इस तरह उनकी महफिल से कटना पसंद नहीं आया। जिसके कारण एक बार धर्मेंद्र अभिनेता विनोद खन्ना पर काफी गुस्सा हो गए। कहा यह भी जाता है कि धर्मेंद्र उस वक्त नशे में थे। उन्हें नशे में देखकर विनोद खन्ना ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। पर जब सुबह भी धर्मेंद्र नहीं माने और उन्होंने फिर से अमृता के लिए भला-बुरा कहा, तो विनोद खन्ना को गुस्सा आ गया।
यह भी पढ़ेंः जब मुग़ल ए आज़म को बनाने के लिए डायरेक्टर ने खाली कर दी अपनी संपत्ति, ऐसा हो गया था हाल
अमृता सिंह के लिए विनोद खन्ना अपने करीबी दोस्त धर्मेंद्र से लड़ गये। कहा जाता है कि दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि धर्मेंद्र ने गुस्से में आकर विनोद को धक्का दे दिया। वहीं, विनोद खन्ना ने भी धर्मेंद्र का कॉलर पकड़ लिया। दो दोस्तों को ऐसे लड़ता देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गये।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन