एलन मस्क (Elon Musk) को लेकर इंटरनेट पर अफवाह तेजी से फ़ैल रही है कि वह‘अनंत-राधिका’ के प्री-वेडिंग में पहुंचें थे। AI द्वारा बनाया गया इमेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह सुनहरे कलर के शेरवानी में नजर आ रहे हैं। लेकिन इसमें कोई सत्यता नहीं है। यह एक एडिटेड इमेज है। वहीं एलन मस्क को लेकर लोगों का कहना है, अंबानी ने उन्हें जरूर इनविटेशन भेजा होगा। वह व्यस्त होने के कारण नहीं आ पाए होंगे।