Oscar Slap Controversy : ऑस्कर 2022 में कॉमेडियन क्रिस रॉक (Chris Rock) को थप्पड़ मारने की घटना के महीनों बाद हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ (Will Smith) पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म 'इमेन्सिपेशन' (Emancipation) रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दरअलस, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्कर में थप्पड़ की घटना के बीच, मेकर्स ने विल स्मिथ की फिल्म 'इमेन्सिपेशन' की रिलीज डेट को स्थगित करने का फैसला किया था। लेकिन अब एक्टर अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने में पूरी तरह से जुट गए हैं। हाल ही में वह फिल्म की प्रमोशन के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने इस थप्पड़ कांड का जिक्र करते हुए पहली बार चुप्पी तोड़ी है।