एकता कपूर (Ekta Kapoor) का फेमस टीवी सीरियल 'नागिन' (Naagin) पिछले काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। हालांकि इन दिनों शो का छठां सीजन चल रहा है, जिसमें तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) लीड रोल में नजर आ रही हैं। लेकिन जब से टीवी की क्वीन एकता कपूर ने 'नागिन' के सातवें सीजन का ऐलान किया है, तभी से नई स्टार कास्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसके लिए कास्टिंग भी शुरू हो गई है। इस बीच खबर है कि नागिन 7 (Naagin 7) के लिए एकता कपूर ने अपने नए नाग को सिलेक्ट कर लिया है। उन्होंने टीवी के एक हैंडसम हंक को शो के एक्टर के लिए फाइनल किया गया है।