17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तंत्र विद्या पर बनी सीरिज-मूवी को देखकर रोंगटे हो जाएंगे खड़े, आखिरी वाली में खुल गए हैं तंत्र क सारे राज

माडर्न जमाने में भूत-प्रेत और तंत्र-मंत्र पर विश्वास कर पाना थोड़ा कठिन है। लोग इसे अंधविश्वास की कैटेगरी में रखते हैं। लेकिन कुछ ऐसी फिल्में और वेब सीरिज हैं जो आपको इन विषयों पर एक बार फिर से सोचने पर मजबूर कर देंगी। तो आइए तंत्र विद्या पर बनी इन्हीं फिल्मों और सीरिज की लिस्ट देखते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Suvesh Shukla

•

Updated: 28 Mar 2024, 4:03 PM IST

Tantrik web series

अब तक आपने एक से एक हॉरर और डरावनी फिल्में और सीरिज देखी होंगी। लेकिन आज हम तंत्र विद्या पर बनी ऐसी तीन सीरिज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इन तीनों सीरिज को आप ओटीटी पर देख सकते हैं।


ओड़ियान 

साउथ के मशहूर एक्टर मोहनलाल की फिल्म ‘ओड़ियान ’ भी तांत्रिक क्रियाओं पर आधारित है। मूवी ओड़ियान कबीले की कथाओं पर आधारित है। मूवी में कबीले के कुछ खास लोगों के पास जानवरों का रूप बना लेने की क्षमता होती है। मूवी में काफी सस्पेंस और थ्रिलर है। आप इस मूवी को जी5 पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म! Heeramandi की रिलीज डेट आई सामने, नोट कर ले डिटेल्स

दहन

‘दहन’ वेब सीरिज राजस्थान के शैलासपुरा की कहानी है। इस गांव को मर्दों की धरती भी कहा जाता है। इस गांव के बारे में कहा जाता है कि इसे मायावी का श्राप मिला है। मायावी की आत्मा पहाड़ी पर कैद है। लोगों को इस बात का डर बना रहता है कि वो अगर बाहर आ गई तो सब कुछ खत्म कर देगी।

लेकिन तभी पहाड़ी पर माइनिंग प्रोजेक्ट चालू हो जाता है। इसके बाद शुरू होती है डर की दास्तां। यह वेब सीरिज लोक कथाओं और अंधविश्वास पर आधारित है। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 


तारानाथ तांत्रिक

‘तारानाथ तांत्रिक’ एक बंगाली वेब सिरिज है। यह सिरिज थ्रिलर, सस्पेंस और हॉरर से भरी है। यह एक सामान्य व्यक्ति के तांत्रिक बनने की कहानी है। इस सीरिज में यह दिखाया गया है कि तांत्रिक कैसे बनते हैं और तांत्रिक बनने के लिए किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस सीरिज को देखकर आपको यह भी पता चल जाएगा की तांत्रिक कितने शक्तिशाली और खतरनाक होते हैं। इसे आप एम एक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।