2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Up nikay election 2017: आपस में भिड़ गए भाजपाई, भाजपा विधायक सहित छह घायल

यूपी निकाय चुनाव में आखिरी चरण के मतदान से कुछ समय पहले भाजपाइयों की गुटबाजी सामने आई।

2 min read
Google source verification

एटा

image

Dhirendra yadav

Nov 29, 2017

bjp

bjp

एटा। यूपी निकाय चुनाव में आखिरी चरण के मतदान से कुछ समय पहले भाजपाइयों की गुटबाजी सामने आई। दोनों गुटों में झड़प हो गई, जिसमें जलेसर के विधायक सहित छह लोगों को चोट आई हैं। हालांकि मामले में अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

ये था मामला
एटा के जलेसर में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी विकास मित्तल और भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे मनोज बजरंगी के समर्थकों में रात डेढ़ बजे झड़प हुई। विकास समर्थकों का कहना है कि मनोज बजरंगी के लोग रात में मतदाताओं को बहका रहे थे। वहीं मनोज बजरंगी के समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी पर वोट के लिए रुपये बांटने का आरोप लगाया है। बात बढऩे पर दोनों पक्षों में पथराव भी हो गया। भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों के साथ जलेसर से भाजपा विधायक संजीव दिवाकर भी मौजूद थे। पथराव में विधायक समेत छह लोग घायल हुए हैं।

भाजपाइयों में उथल पुथल
वहीं इस घटना के बाद भाजपाइयों में उथल पुथल मची हुई है। मतदान से ठीक पूर्व हुए इस विवाद के बाद भाजपाइ संगठन की कार्रवाई को लेकर बैचेन हैं। हालांकि इस मामले को दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। कुछ यही कारण दिखा कि इस मामले में सुबह तक मामले में किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

ये भी पढ़ें -

Up nikay election 2017: यहां मुस्लिम महिला मतदाताओं ने सबको चौंकाया, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें -

Up nikay election 2017: यहां पहली बार मेयर चुनने का मतदाताओं में दिखा उत्साह, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें -

Up nikay election 2017: तीसरे चरण का शुरू हुआ मतदान, जानिए मतदाताओं का रुख

ये भी पढ़ें -

आगरा फोर्ट और ईदगाह बस स्टेंड का बदलने जा रहा रंग रूप

ये भी पढ़ें -

तीसरा नोटिस उड़ाएगा इन शिक्षकों के होश, होगी बर्खास्तगी

ये भी पढ़ें -

यूपी की सबसे छोटी नगर पंचायत स्वामी बाग का परिणाम आएगा सबसे पहले, मात्र 1576 मतों से होगा फैसला