एटा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को 283 करोड़ का तोहफा दिया। इसके साथ ही तुलसीदास की जन्मस्थली सोरों के लिए भी बड़ी घोषणा की है। दो दिवसीय दौरे पर एटा आए मुख्यमंत्री की इस घोषणा से एटा ही नहीं, बल्कि सोरों जिले के लोगों में भी खुशी की लहर दौड़ी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर एटा पहुंचे। रविवार को तय सयम से करीब एक घंटा देरी से मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा।