31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एटा से मिलेगी देश को बिजली, मार्च 2023 तक पहली यूनिट होगी चालू : सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एटा में इतना बड़ा संयंत्र लगाया गया है। इससे अगले साल बिजली उत्पादन शुरू होगा, जिससे पूरे देश को बिजली मिलेगी। इससे विकास होगा और एटा को एक नई पहचान मिलेगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 16 Oct 2022, 5:48 PM IST

एटा से मिलेगी देश को बिजली, मार्च 2023 तक पहली यूनिट होगी चालू : सीएम योगी

एटा से मिलेगी देश को बिजली, मार्च 2023 तक पहली यूनिट होगी चालू : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एटा के दौरे पर थे। सुबह-सुबह एटा के मलावन जवाहर तापीय परियोजना पहुंच गए। सीएम योगी ने इस परियोजना का बेहद गंभीरता के संग निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार एटा आया हूं। एटा की जनता का चुनाव जिताने के लिए आभार व्यक्त किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एटा में इतना बड़ा संयंत्र लगाया गया है। इससे अगले साल बिजली उत्पादन शुरू होगा, जिससे पूरे देश को बिजली मिलेगी। इससे विकास होगा और एटा को एक नई पहचान मिलेगी।

मलावन जवाहर तापीय परियोजना अगले वर्ष चालू होगा

सीएम योगी ने कहा कि, मलावन जवाहर तापीय परियोजना 12 हजार 300 करोड़ रुपए की लागत बनने वाला यह संयंत्र अगले वर्ष चालू होगा तो यहां से 1320 मेगावाट की विद्युत का उत्पादन होगा।

यह भी पढ़े - अयोध्या में भगवान राम का मंदिर कैसा दिखेगा, ट्रस्ट ने जारी की खूबसूरत नई तस्वीरें

एटा की एक नई पहचान बनेगी

सीएम योगी ने बताया कि, कोरोना काल में एक समय ऐसा लगता था कि यह प्रोजेक्ट कभी पूरा नहीं होगा, लेकिन इंजीनियरों ने कह दिया है कि मार्च 2023 तक यहां पर पहली यूनिट 660 मेगावॉट के साथ काम शुरू कर देगी। वहीं दूसरी यूनिट का काम जून 2023 तक पूरा करते हुए विद्युत उत्पादन शुरू हो जाएगा। मैंने उनसे कहा है कि इस परियोजना से देश के अंदर जहां पर भी विद्युत की सप्लाई हो वहां पर एटा का नाम जरूर अंकित हो ताकि लोगों के सामने एटा की एक नई पहचान बने।

यह भी पढ़े - Congress President Election : लोकतंत्र के लिए कांग्रेस जरूरी : शशि थरूर

जलेसर के घंटे के बिना कोई धार्मिक अनुष्ठान पूरा नहीं होता

सीएम योगी ने कहाकि, एटा में मेडिकल कालेज होगा कोई नहीं सोचता था, लेकिन अब इसका निर्माण अंतिम चरण में है। वहीं जलेसर का जिक्र करते हुए कहा कि जलेसर के घंटे के बिना कोई धार्मिक अनुष्ठान पूरा नहीं होता है। अयोध्या में राम मंदिर के लिए यहां घंटा बन रहा है, जिससे दुनिया में सनातन धर्म की आवाज सुनाई देगी।

अमृत महोत्सव के हम साक्षी

सीएम योगी ने कहा कि अमृत महोत्सव के हम साक्षी बन रहे हैं, ये यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बना है, विकास को नई गति मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से विषम परिस्थितियों में यह कार्य संभव हुआ है।

एटा को 419 करोड़ 75 लाख का तोहफा

सीएम योगी ने रविवार को एटा दौरे में एटा की जनता को 419 करोड़ 75 लाख की परियोजनाओं का तोहफा दिया। सीएम ने 255 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। जिसमें से 149 परियोजनाएं लोकार्पण और 106 परियोजनाएं शिलान्यास की हैं। यह परियोजना सड़क, ग्राम्य विकास, नगर विकास, चिकित्सा, शिक्षा, पशुपालन की हैं।

बड़ी खबरें

View All

एटा

उत्तर प्रदेश