
एटा। रोडवेज बस में एक महिला और पुरुष को अश्लील हरकतें करना भारी पड़ गया। रेडवेज बस में सवार अन्य सवारियों ने इन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। गुस्साए यात्रियों ने युवक युवती को पकड़कर पिटाई कर दी। बस स्टैंड पहुंचने पर थाना कोतवाली नगर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक और युवती को पकड़ कर थाने ले गई जहां युवती ने पाला बदल लिया और युवक पर ही गंभीर आरोप लगा दिए।
थाने पहुंचते ही युवती के बदले सुर
बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक, युवती औरैया से रोडवेज बस में बैठकर दिल्ली जा रहे थे तभी लोगों ने इनको काफी दूर से अश्लील हरकत करते हुए देखा। जब ये बस, एटा बस स्टैंड के समीप आई तो सवारियों ने इनको आपत्तिजनक स्थित में देख लिया। तभी आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी और दोनों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस हिरासत में पहुंचते ही युवती के सुर बदल गए। युवती ने आरोपी युवक पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि चार माह पूर्व रॉन्ग नम्बर से फोन आया इसके बाद युवक पीछे पड़ गया। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि युवक गैर समुदाय का है और जनपद रामपुर का रहने वाला है। अपना नाम बदलकर मोहित शर्मा बन गया। पिछले चार महीने से बात करता चला आ रहा था और मुझे अपने जाल में फंसा लिया। मेरे पति की हत्या करने की धमकी दे रहा है।
युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर भेजा जेल
पुलिस पूछताछ में पता चला कि युवती की ससुराल औरैया में है। पति कपड़े की दुकान करता है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की बात कह रही है।
Published on:
14 Apr 2018 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allएटा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
