
Etah police
एटा। जनपद में दिन व दिन बढ़ती जा रही लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास कर रही एटा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन लुटेरों के पास से लूट के जेवरात, नकदी और करीब एक दर्जन मोबाइल भी बरामद किए हैं।
ये भी पढ़ें - नगर निगम के किसी भी कार्य को लेकर अब भटकने की जरूरत नहीं, इस तरह होगा समस्या का समाधान
चेकिंग के दौरान मिली सफलता
एटा पुलिस को ये सफलता उस दौरान मिली, जब पुलिस द्वारा रेलवे रोड स्थित गोदाम तिराहे पर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से ये कार्रवाई की। पुलिस ने अपाचे बाइक सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली, तो इनके पास से सोने चांदी के आभूषण, तमंचा, एक दर्जन मोबाइल पुलिस ने बरामद किए हैं।
ये हैं आरोपी
पुलिस हिरासत में आए आरोपियों के नाम नगला धनी निवासी अमित कुमार, सत्यवीर तथा रिजोर क्षेत्र के ग्राम मिश्री निवासी राजन मिश्रा हैं। आरोपी महिलाओं से जंजीर पर्स व अन्य आभूषण लूटने व छीनने की घटनाओं को पिछले काफी समय से अंजाम देते आ रहे हैं। एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि गैंग का सरगना अनुज कुमार है। शातिर लुटेरों के कब्जे से एक सोने की जंजीर, एक जोड़ी झुमकी, तीन लेडीज पर्स मय मेकअप सामान तथा 10640 रुपये की नकदी बरामद की गई है। आरोपियों ने कई लूट की घटनाओं को स्वीकार भी किया है।
Published on:
19 Jun 2018 09:02 pm
बड़ी खबरें
View Allएटा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
