29 दिसंबर से था लापता
एटा कोतवाली के मोहल्ला शिवओम पुरी का रहने वाला छह साल का राजा उर्फ गुड्डू 29 दिसंबर से लापता था। बताया गया है कि राजा घर के बाहर खेल रहा था। तभी वो गायब हो गया। उसकी काफी तलाश की गयी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने मासूम की गुमशुदगी की तहरीर थाना कोतवाली नगर में दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर इतिश्री कर ली। बच्चे का सुराग लगाने की कोई कोशिश नहीं की गई।